Wednesday 29 March 2017

उच्च रक्तचाप के 10 सरल और सफल घरेलू नुस्खे। Simple and Successful Home Remedies For High BP

        गलत खानपान ,गलत रहन सहन (Lifestyle ) ओर वड रहे तनाव(tension) की वजह से बहुत सी बिमिरीयां होना आज आम बात होती जा रही है।इन बिमारीयों मे बहुत ही तेजी से बड रही बिमारी उच्च रक्तचाप (Hypertension) है।उच्च रक्तचाप होने के कई कार्ण हो सकते है।
उच्च रक्तचाप ह्रदय, रक्त संचालन प्रणाली(Blood Circulation) की गडबडी,गुर्दो की किसी समस्या के कार्ण हो सकता है। यह रोग किसी को भी हो सकता है।
जह एक ऐसा रोग है जिसका कई सालों तक तो पता ही नही चलता।जह चुपके-चुपके शरीर मे आता है ओर साथ मे ओर भी कई बिमारीयां लाता है। जो लोग क्रोध, भय,दुख, चिंता, जैसी भाभनायों के प्रति संवेदनशील होते हैं।उनहे जह रोग अधिक होता है।इस रोग का तब पता चलता है जब इसका प्रकोप अधिक होता है। जो लोग शरीरक महिनत कम करते है,धूम्रपान,शराब अधिक पीते है जा अधिक तनाव मे रहते है।उन्हें इस रोग के होने की ज्यादा संभावना होती है।  
treatment of hypertension
लक्षण:- इसमें सिर मे दर्द होता है।चक्कर आने लगते है।दिल की धडकन तेज हो जाती है।शरीर थका-थका सा रहता है।जी घबराता है।काम मे मन नहीं लगता।पाचन की गडवडी,आखों के सामने अंधेरा आना, नींद ना आना जैसे लक्षण होते है।
कया है उपाय:- जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनहे नमक कम खाना चाहिए ओर सफेद नमक की जगह सेंदा नमक खाना चाहिए, चाए कोफी को भी छोड़ देना चाहिए। जहां पर हम आपको उच्च रक्तचाप के 10 ऐसे सरल घरेलू उपाय बता रहे है जिनको अपनाकर आप इस बिमारी से मुक्ति पा सकते हैं ।

1. चुकन्दर + गाजर +पपीता+ सन्तरा का रस बराबर मात्रा मे मिलाकर पीयें।
2. कच्चे लहसुन की एक-दो कली को पीसकर प्रातकाल चाटने से उच्च रक्तचाप समान्य होता है।
3. सफेद प्याज के रस को शहद मे मिलाकर लेने से जह रोग खतम होता है।
4. नीम की पत्तियों को चबाने से जा उस का रस निकालकर पीने से रक्तचाप ठीक होता है।
5. नीबू के रस मे शहद मिलाकर सुबह-शाम चाटने से उच्च रक्तचाप कम हो जाता है।
6. रोजाना रात को गरम पानी के साथ त्रिफला लेने से इस रोग मे आराम होता है।
7. आंवला का रस इस रोग के लिए बहुत ही अच्छा है।आंवला को मुरब्बा जां किसी ओर रूप में भी लीया जा सकता है।
8. जीरा, सोफ ओर मिश्री को बराबर मात्रा मे मिलाकर चूर्ण बना लें इसे सुबह-शाम सादे पानी के साथ लें ।
9. रोजाना मीठे सेब ओर पपीता खाने से रक्तचाप कम होता है।
10. सर्पगन्ध बूटी की जड का पावडर बनाकर दिन मे समान्य पानी के साथ तीन बार लें ।

Thursday 16 March 2017

सहजन पेड़ के स्वास्थ्य लाभ। Health Benefits of Moringa Tree.

          मानव के लिए कुदरत का चमत्कार सहजन (Moringa).इसमे कोई शक नहीं कि सहजन एक चमत्कारी पेड़ है।जह दुनिया का सबसे ताकतवर पोषण पूरक आहार है। सहजन  300 से अधिक रोगो मे बहुत ही उपयोगी पेड़ है। इसकी जड़ से लेकर तना, गोन्द,फूल, पत्ती ओर फलीयां हर चीज़ उपयोगी होती है
इसका उपयोग आयुर्वेद मे सुश्रुत के समय से होता आ रहा है।

Botanical Name : Moringa oleifera
Hindi name : Sehjan,Munga
English : Drumstick, Horseradish tree,Drumstick tree,west Indian ben.
Ayurvedic: Shigru (white van) sigra,shabhaanjana,haritashaaka raktaka,mochaka murangi,akshiva,teekshanagandha.
Unani : Sahajan.
Tamil : Munagai.
सहजन के ओषधीए गुण
रस (Taste): कटू,तिक्त,
गुण (Quality) : लघु(Light to Digest) रूकषा (Dryness) तीकषना (Strong Piercing).
विपाक (After Digestion Taste) : कटू
वीर्य : ऊषण (Hot Potency)
त्रिदोशिक असर : कफ ओर वात का संतुलन करता है।
किसमें और उपयोगी हिस्से :
आयुर्वेद की किताबों मे सहजन की तीन किसमो का  जिकर आता है।
1. रक्त -Red variety -इसे मधु सिगरू कहते हैं।
2. शयाम -Black variety.
3. शवेत - White variety.
सहजन (Drumstick tree) की शयाम किसम समानयता जयादा उपयोग मे आती है। बाकी दो किसमों में भी इसके समान गुण होते हैं।
सहजन की जड,पत्ते, फूल, फलीयां,छाल सभी सवास्थय के लिए लाभकारी हैं। समानयता इसके पतों और फलीओं को ज्यादा उपयोग मे लाया जाता है।
सहजन खाने से होने वाले लाभ : 
  • इसे खाने से पाचन तंत्र सही होता है।
  • वीर्य (Semen) के गुणों और मात्रा को बढाता है।
  • आखों के लिए अच्छा है। आखों की रोशनी देखने की शमता (Vision) को बढाता है।
  • फोडों को ठीक करता है।इसके पेस्ट को फोडों पर लगाने ओर खाने से फोडे ठीक हो जाते हैं।
  • पेट के कीडे खतम करता है।
  • तिली (Spleen) के रोगों मे उपयोगी है।
  • दिल के रोगों के लिए अच्छा है।दिल के लिए एक टाँनक का काम करता है।
  • मोटापा कम करता है।
  • शरीर से जहरीले पदार्थों (Toxic Aliments) को बाहर निकाल देता है।
  • बहुत सारी खोजों मे पाया गया कि सहजन में सूगर रोधी (Anti Diabetic) और Antioxidant गुण हैं। इस लिए जह सूगर के लिए फायदेमंद है।
  • सहजन से बने तेल सिरदर्द, चरम रोगों ओर सूगर के लिए फायदेमंद है।
सहजन के पौष्टिक गुणो की तुलना:
विटामिन सी (Vitamin C) संतरे से सात गुणा ज्यादा।
कैलशियम (Calcium) दूध से चार गुणा ज्यादा।
प्रोटीन (Protein) दही से तीन गुणा ज्यादा।
पोटेशियम (Potassium) केले से तीन गुणा ज्यादा।
विटामिन (Vitamin A) गाजर से चार गुणा ज्यादा।
इसकी हरी और सूखी पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन , कैल्शियम , पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम,
विटामिन-ए , सी और बी-काम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं ।
सहजन के ओषधी के रूप मे उपयोग :
इसके उपयोग से कई बिमारीओं का ईलाज किया जा सकता है।
* इसकी छाल को गठिया ,साइटिका लीवर के रोगों मे उपयोग किया जा सकता है। इसकी छाल को शहद के साथ मिलाकर पीने से वात और कफ रोग खत्म हो जाते हैं।
* इसकी पत्ती का काढ़ा बनाकर पीने से साइटिका , पक्षाघात ,गठिया,वायु विकारों मे लाभ पहुंचता है। साइटिका में इसकी जड़ का काढ़ा चमत्कारी प्रभाव दिखता है.
*मोच इत्यादि आने पर सहजन की पत्ती की लुगदी बनाकर सरसों तेल डालकर आंच पर पकाएं और मोच के स्थान पर लगाने से जल्दी ही लाभ मिलने लगता है |
* सहजन के फलीयों की सब्जी बनाकर खाने से जोड़ों के दर्द , गठिया का दर्द , वात रोगों में लाभ होता है।
* इसके ताजे पत्तों का रस निकालकर कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है।
* इसके पत्तों औऱ फलीयों की सब्जी खाने से गुर्दे और मूत्राशय की पथरी टूटकर निकल जाती है,
हिदायतें (Precautions) : सहजन की तासीर गरम होने की वजह से कमजोर पाचन तंत्र वालों मे पेट मे जलन जैसी  पेट की समस्याए हो सकती है।पित प्रकृति वालों को इसे कम मात्रा मे उपयोग करना चाहिए। इसकी ज्यादा मात्रा लेने से शरीर मे गरमी बड सकती है। रक्त विकारों (Bleeding Disorders) मे इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।
सहजन मे प्रोटीन, विटामिन, मिनरल,एंटी आकसीडेंट तत्व भरपूर मात्रा मे होने के कारण यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है। लेकिन इसके पत्ते,जड,छाल ओर फूलों को गर्भवती महिलाओं को नहीं लेना चाहिए।http://amzn.to/2n1ndl4

Monday 6 March 2017

आंवला फल के स्वास्थ लाभ ।Health Benefits Of Amla in Hindi

        कहते हैं आंवले का खाया ओर बजुर्गो का कहा बाद मे पता चलता है। आंवले का स्वाद भले ही कडवा लगे लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ उतने ही अच्छे हैं। आंवला 100 रोगों की एक दवा है। आंवले के अच्छे स्वास्थ लाभों की वजह से लोग सदीयों  से इसका उपयोग कर रहें हैं।आंवला का उपयोग  करनेवाला सदा जबान ,सुंदर, ओज्सवी बना रह सकता है। का प्रयोग सभी रोगों मे बिना किसी नुकसान के किया जा सकता है। आंवला  विटामिन सी (Vitamin C) का बहुत बडा प्राकृतिक स्रोत हैइसके एक फल मे लगभग 3,000 mg तक विटामिन सी पाया जाता है।आंवला खाने से बालों का झडना बंद होता है।इससे आखों की रोशनी बडती है। स्किन की सम्सया मे भी आंवला बहुत अच्छा है।पेट गैस ,एसिड बनना मे बहुत लाभ करता है।दिल ओर दिमाग के लिए एक अच्छा टोनिक है। शरीर से विषेले पदार्थों  (Toxins) को बाहर निकाल देता है।आंवला के ओर भी बहुत से लाभ हैं।
आंवले के पत्ते ईमली के पत्तों के जैसे होते हैं। इसके पेड़ मे मार्च से मई तक फूल आते हैं ओर फल सर्दियों मे लगते हैं।
   
अलग-अलग भाषाओं में नाम 
Hindi : Amla
Punjabi : Aula,Amla
Sanskrit:Amlaka,Amritaphala, Dhatriphala
English : Emblic Myrobalan,Indian Gooseberry
Gujarti : Ambla,Amala 
Assamese : Amlaku, Amlakhi, Amlakhu
Bengali : Amla, Dhatri 
Kashmiri : Embali, Amli
Malayalam : Nellikka
Marathi : Anvala, Avalkathi
Oriya : Anala, Ainla
Tamil : Nellikkai, Nelli 
Telugu : Usirika
Kannada : Nellikayi

आंवला को कई रूपों में प्रयोग किया जा सकता है।
अचार, चटनी, मुरब्बा,फल,जूस, चूर्ण के रूप मे इसका जियादा प्रयोग होता है।
आंवला को एक Immunity Booster   की तरह उपयोग कीया जा सकता है।
एक रसायन होने की वजह से जह शरीर मे बल,वीर्य ,ओज को बडाकर आयु की वृद्धि करता है।
इसके उपयोग से शरीर मे बडे हुए वात,पित ओर कफ का नाष होता है। इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से जह शरीर में अधिक गर्मी को नष्ट करता है।

आयुर्वेदिक गुण (Ayurvedic Properties) 
रस: कटू, मधुर, काषाय, अम्ल
वीर्य: शीत
गुण: लघु,रूक्ष
विपाक: मधुर
कर्म: त्रिदोषहर, रसायन वृष्य

अलग-अलग रोगों मे उपयोग :-
  • पित(शरीर मे गर्मी) के सभी रोगों मे उपयोगी है।
  • शरीर मे खून की कमी (Anemia) को दूर करता है।
  • लीवर की कमजोरी को दूर करता है।
  • दिमाग के रोगों मे बहुत अच्छा है।
  • शरीर मे खून (Blood) हड्डियों (Bones) ओर सेल्स को बनाने का काम करता है।
  • शरीर मे लाल रक्त कणों (Red Blood Cells) की गिनती को बढाता है ओर बल्ड सूगर को नियंत्रित करता है।
  • यह दिल ,दिमाग ,आखों ,त्वचा,फेफड़ों, आंतो ओर बालों के लिए एक ऊतम टानिक है।
  • बालों का असमय सफेद होना (Graying )ओर गंजापन को रोकता है।
  • जह कब्ज (Constipation) अपच (Indigestion) पेट की सभी बिमारीयों मे प्रभावी है।
  • दांतों से खून बहना (Gums Bleeding) को रोकता है ओर दातों  को मजबूती प्रदान करता है।
आध्यात्मिक लाभ (Spiritual Benefits)
आंवला सात्विक (Pure) गुणो वाला है। जह लंबी उम्र ,प्रेम, ओर अच्छा भागय प्रदान करता है। वह माताए जो अपने बच्चो के साथ गुस्से वाला बरताव करती हैं जह उनको शांत करकर उनकी भाभनाओ को नियंत्रित करता है।जिन बच्चों की माता नही है जह उनमे उनकी माता की उपस्थिति की समझ भर देता है।इसी कार्ण इसका एक संस्कित का नाम धात्री (Dhatri) है जिसका मतलब "माता" होता है।

औषधि के रूप मे उपयोग (Medicinal Uses of Amla)
आंवला का प्रयोग बहुत से रोगों मे किया जाता है।

रकत प्रदर (Dysfunctional Uterine Bleeding) :- रकत प्रदर में आंवला का चूर्ण जां आमलकी रसायन 3-4 ग्राम की मात्रा मे दिन मे दो बार लेना चाहिए।
नकसीर (Bleeding From Nose) :- आंवले के चूर्ण का सुबह-शाम नियमित सेवन करना चाहिए।
अमल-पित्त (Hyperacidity):- इसमें खट्टे डकार, पेट मे जलन,उलटी आना ओर अपच जैसे पेट विकार होते हैं। अम्ल पित्त के लिए आंवले का जूस 15-20 मिलीग्राम की मात्रा मे दिन मे दिन मे दो बार लेना चाहिए।
बालों के रोगों मे (Hair Problems):- बाल झडना सफेद होना जैसी बालों की समस्याओं मे आंवला चूर्ण ओर रस को प्रयोग किया जाता है।बाहरी प्रयोग  मे आंवला चूर्ण को महिँदी के साथ मिलाकर बालों मे लगाने से बालों का झडना ओर सफेद होना रूकता है।
स्वप्न दोष ( Nocturnal Emission ):- आंवले का मुरब्बा सेवन करते रहने से इस समस्या का निवारण होता है।
बवासीर (Piles) :- आंवला चूर्ण 1-1 चम्मच दिन मे दो बार छांछ के साथ लगातार कई दिनों तक लेने से बवासीर मे लाभ होता है।
विस्तर पर पेशाब (Bed Wetting):- आंवला चूर्ण 2 चम्मच + मिक्षी 4 चम्मच + जीरे का चूर्ण 2 चम्मच को मिलाकर रख ले दिन मे तीन बार आधा-आधा चम्मच की मात्रा मे लें।
पेशाब मे जलन (Burning Urination) :- शहद को आंवले के रस मे मिलाकर दिन मे दो बार पीने से पिशाब खुलकर आता है ओर जलन खतम होती है।

Wednesday 1 March 2017

How to lose Weight ( Home Remedy ) मोटापा कम करने का रामबाण नुसखा ।

      यह नुसखा करेगा मोटापे का अंत।अगर आपको लगता है कि आप मोटे हो गए हैं। तो समझ लीजिए कि आप ने बिमारीयों को दावत दे दी है।मोटापा अपने आप मे ही एक बीमारी है ओर इसकी वजह से ओर भी बिमारीआं होने की संभावना बड जाती है। मोटापा कम करने के नाम पर आज बाजार में बहुत सारी दवाएँ उपलब्ध है।लेकिन फिरभी लोग मोटे हैं।आप को एक बात तो माननी पड़ेगी कि अच्छा स्वास्थ्य किसी बजार मे नहीँ  बिकता। भले ही आपके पास बहुत सारा पैसा आ जाए लेकिन आप अपने पैसे से अच्छा स्वास्थ्य नहीँ ख़रीद सकते। आपको मोटापे के कारण जानीके इसकी जड़ पर काम करना होगा। ओर इसी जड़ पर काम करेगा हमारा जह नुसखा ।अगर आप अपना खान-पान ओर आपने रहन-सहन (Lifestyle) को थोड़ा सा बदल ले तो ओर भी अच्छे प्रणाम (Results) हासिल किए जा सकते है।अपने खाने मे उन चीजो को छोड़ दे जिनकी वजह से आप का मोटापा बडता है।जैसे :- तली हुई मसालेदार मैदे वाली चीजे, बर्गर, पीजा ओर अन्य फ़ासट फ़ूढ ।साथ मे हो सके तो आराम वाली जीवन शैली (Lifestyle)  को भी तयाग दें।
     आज हम आपको एक ऐसा नुसखा बताने जा रहे है ।जो हजारो लोगों के ऊपर आजमाया हुआ है।बहुत से लोगो ने इसको अपनाकर मोटापे से मुक्ति पाई है।

आइए जानते है कया है नुसखा :- एक बहुत ही जानी मानी आयुर्वेद की ओषधी है जिसका नाम है " त्रिफला " (Trifla) जह  हरड-बहेडा-आंवला तीनो फलों  के समभाग मिश्रण से बनता है। जह आयुर्वेदिक दबाओ के सटोर से बना बनाया मिल जाता है। 
त्रिफला के प्रयोग से आप मोटापे से मुक्ति पा सकते हो।

कैसे करे प्रयोग :- सबसे पहले आप एक चम्मच त्रिफ़ला चूर्ण ले लें ।अब इसको एक गिलास पानी में भिगोकर रखदें।जह काम आप रात को करें ।सुबह इस पानी को तबतक ऊबाले जब तक पानी आधा न रह जाए।आधा शेष रहने पर छान लें ओर थोड़ा ठंडा होने पर ईसमे 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएँ ।कुछ ही दीनो मे आप देखेंगे कि आपका कई किलो वज़न कम हो गया है। 

ब्लड प्रेशर कम होने का कारण-लक्षण और ऊपाए । Low Blood Pressure /Hypotension Cause,Symptom and Treatment.

           इस तनाव भरी जिँदगी में  लोगों में  ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) की समस्या बढती जा रही है। जितना घातक हाई ब्लड प्रेशर होता है उतना ही...